MP News: तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
1 min read

MP News: तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 25 और 26 अगस्त के बीच दम तोड़ने वाली सगी बहनों की उम्र 10, आठ और छह वर्ष थी। छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हैं तीनों लड़कियां।
उन्होंने बताया कि मृत लड़कियों के पिता छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और मध्यप्रदेश के बेटमा कस्बे के पास एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लड़कियां 23 अगस्त को भोजन करने के बाद बीमार पड़ गई थीं और बाद में इनमें से दो लड़कियों की मृत्यु हो गई, लेकिन दम्पति ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

बताया जा रहा है कि दम्पति अपनी दोनों बेटियों के शवों को चार पहिया वाहन से छत्तीसगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन इटारसी के पास उनकी तीसरी बेटी की भी तबीयत खराब हो गई और वहां के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।