एनटीए में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है। जिसकी जानकारी आज सामने आई।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रवि कुमार सिंह और भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस) के अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी अमित सामदारिया को जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है।
तीनों अधिकारियों को आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में पदभार ग्रहण नहीं करने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत डिबार करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
