डी-कंपनी के नाम पर बिल्डर से मांगे पांच करोड़: जान से मारने की धमकी दी
1 min read

डी-कंपनी के नाम पर बिल्डर से मांगे पांच करोड़: जान से मारने की धमकी दी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डी-कंपनी के नाम पर एक निर्माण कारोबारी (बिल्डर ) से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कारोबारी मोहम्मद फारूक शेख ने मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बिल्डर रिजवी की पत्नी रुबीना रिजवी और कथित तौर पर डी-कंपनी से जुड़े रियाज भाटी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, बिल्डर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और वकील की फीस को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद जबरन वसूली और धमकी देने का सिलसिला शुरू हुआ। 27 सितंबर को रियाज भाटी ने कथित तौर पर डी-कंपनी का सदस्य होने का दावा करते हुए मोहम्मद फारूक शेख से 5 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रुबीना रिजवी ने एनओसी नहीं देने की स्थिति में डी-कंपनी के जरिए हत्या करवाने की धमकी दी थी। इस बीच, रियाज भाटी का कारोबारी के होटल में जाकर कथित तौर पर धमकाने का एक वीडियो भी सामने आया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रुबीना रिजवी को पूछताछ के लिए तलब किया है और उन्हें 17 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत में लगाए गए आरोपों और सामने आए वीडियो समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि रियाज भाटी पर पहले भी जबरन वसूली और धमकी से जुड़े कई मामलों में आरोपी होने की बात सामने आ चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी