Bhopal News: मानसरोवर मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी: एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
1 min read

Bhopal News: मानसरोवर मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी: एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ

भोपाल. मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एवं एमजीयू हॉस्पिटल, सीहोर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण व्हाइट कोट सेरेमनी रही, जिसमें चिकित्सा शिक्षा के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने चिकित्सा शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश राय, विशेष अतिथि सीहोर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति इंजीनियर गौरव तिवारी, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. ए.एस. यादव, मानसरोवर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद अठावले ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि व्हाइट कोट सेरेमनी विद्यार्थियों के चिकित्सा जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है, जो उन्हें चिकित्सा पेशे के प्रति सेवा भावना, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराती है।
मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति गौरव तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।