मोदी का संकल्प:2047 तक विकसित भारत बनाना है:’वी विल डू इट’ के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया। करीब 50 मिनट के भाषण में उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराया। इस दौरान ‘We Will Do It’ का संदेश कई बार दोहराया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक भारत विकसित नहीं होगा, तब तक वह न रुकेंगे, न थकेंगे और न ही अपने पथ से डिगेंगे। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को देश के 140 करोड़ लोगों के सामूहिक प्रयास से जोड़ते हुए ‘सबका प्रयास’ पर जोर दिया।
मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, विनिर्माण और आर्थिक विकास को देश के भविष्य की प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत अर्थव्यवस्था और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
गुजरात से शुरू हुआ 25 साल का सफर
प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। करीब 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। इस तरह 7 अक्टूबर 2026 को उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे किए।
