MP News: 5 आईपीएस समेत 17 पुलिस अफसरों के तबादले: शालिनी को पीएचक्यू भेजा, विक्रम होंगे भोपाल के एडिशनल डीसीपी
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार को 17 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। गृह विभाग ने लिस्ट जारी करते हुए इन अफसरों की नई पदस्थापना की है। सरकार ने 2023 बैच के 5 आईपीएस अधिकारियों को डीएसपी की रैंक से एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोट करते हुए उनकी नई पोस्टिंग की है, जबकि राज्य पुलिस सेवा के एडिशनल एसपी स्तर के तीन अफसरों में से दो फील्ड से हटाकर पीएचक्यू भेज दिया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के ही डीएसपी स्तर के 9 अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। इनमें नितिन बघेल, प्रवीण त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह कुशवाह और रामनिवास यादव की पूर्व में की गई पोस्टिंग को निर्सत कर उन्हें नई पदस्थापना दी गई है।
इनकी हुई नई पदस्थापना
नाम वर्तमान पद नवीन पदस्थापना
आदित्य सिंघारिया एसडीओपी सिहोरी(जबलपुर) एएसपी खंडवा
मनस्वी शर्मा एसडीओपी त्योंथर (रीवा) एएसपी उज्जैन
मनीष भारद्वाज एसीपी कोतवाली (इंदौर) एएसपी, जबलपुर
विक्रम अहिरवार सीएसपी नागदा (उज्जैन) एडि. डीसीपी जोन 3 भोपाल
जेन्डेन लिंगजर्पा सीएसपी महिदपुर (उज्जैन) एएसपी ग्वालियर
घनश्याम मालवीय एएसपी शाजापुर एआईजी पीएचक्यू
महेंद्र तारणेकर एएसपी खंडवा एएसपी शाजापुर
शालिनी दीक्षित एडि. डीसीपी जोन 3 भोपाल एआईजी पीएचक्यू
अभिषेक सिर्रा डीएसपी, पीएचक्यू सीएसपी बालाघाट
नितिन बघेल एसडीओपी लहार (भिंड) एसडीओपी बड़ोनी (दतिया)
हेमंत पांडे डीएसपी सीहोर एसडीओपी गुना
दिव्या झारिया डीएसपी भोपाल एसडीओपी मूंदी (खंडवा)
प्रतिमा जैन डीएसपी सागर डीएसपी जेएनपीए सागर
प्रवीण त्रिपाठी एसडीओपी बड़ोनी (दतिया) एसडीओपी लहार (भिंड)
वीरेंद्र सिंह कुशवाह असि कमांडेंट, 14वीं बटा. ग्वालियर असि कमांडेंट, 13वीं बटा ग्वालियर
गिरीश जेजुरकर एसीपी एजेके, इंदौर डीएसपी ग्रामीण मंदसौर
रामनिवास यादव डीएसपी ईओडब्ल्यू भोपाल डीएसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन
