Bhopal News: मानसरोवर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 300 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदत्त: क्रिकेटर रजत पाटीदार और गायक अनूप जलोटा को मानद उपाधि: राज्यपाल पटेल ने बाँटीं डिग्रियाँ
1 min read

Bhopal News: मानसरोवर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 300 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदत्त: क्रिकेटर रजत पाटीदार और गायक अनूप जलोटा को मानद उपाधि: राज्यपाल पटेल ने बाँटीं डिग्रियाँ

भोपाल। मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह एवं मानसरोवर डेंटल कॉलेज और मानसरोवर समूह के आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों की ग्रेजुएशन डे सेरेमनी में करीब 300 नियमित विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा डिग्री प्रदान की गई। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशनल सेंटर ( मिंटो हॉल ) में आयोजित इस भव्य समारोह में इंटरनेशनल क्रिकेटर रजत पाटीदार और जाने माने गायक अनूप जलोटा को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के राज्यपाल पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, एमपीपीएससी के अध्यक्ष प्रो. खेम सिंह डेडेरिया, जाने माने क्रिकेटर रजत पाटीदार और मशहूर गायक अनूप जलोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचसीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मानसरोवर समूह के संस्थापक ब्रह्मलीन कमलाकांत तिवारी के पुण्यस्मरण के साथ किया गया।

विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. गौरव तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज को कुछ बेहतर देने की दिशा में आगे बढ़ें। कुलाधिपति मंजुला तिवारी ने सभी विद्यार्थियों और गुरुजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा विद्यार्थी जीवन को गढ़ने में माता पिता और गुरु का अमूल्य योगदान है। मानसरोवर ने जो देश को गढ़ने की शिक्षा दी है उसे साथ लेते हुए भविष्य निर्माण करें। राज्यपाल मंगु भाई पटेल जी ने कहा कि व्यवहार और आचरण को विनम्र रखते हुए अपने संस्कारों को सर्वोपरि रखिए।

इसी क्रम में एमपीपीयूआरसी के अध्यक्ष खेम सिंह डहेरिया जी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण की शिक्षा जो मानसरोवर से मिली है उसे व्यवहार में शामिल करें।

मशहूर क्रिकेटर रजत पाटीदार ने कहा कि मैं पहली बार किसी इवेंट में आया हूं और यहां सभी डॉक्टर्स के बीच काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। हार्डवर्क और मैनिफेस्टेशन काम आते हैं, आप जिस भी क्षेत्र में रहें अपना 110 प्रतिशत दें। इसी क्रम में मशहूर गायक अनूप जलोटा ने कहा कि हमारा व्यवहार हमारी प्रतिभा से ज्यादा सुंदर होना चाहिए तभी हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।