100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले बिल को अमेरिकी संसद ने दी मंजूरी: अब ट्रंप के पाले में गेंद
नई दिल्ली। अमेरिका भारत और चीन समेत कई देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगा सकता है। इन देशों को रूस से कच्चा तेल खरीदने की सजा मिल सकती है। अमेरिकी कांग्रेस ने रूस और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास कर दिया है। इस बिल का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने इसे 262-159 वोटों से मंजूरी दी है। अब यह बिल राष्ट्रपति ट्रंप के पास भेजा जाएगा और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वे इस पर हस्ताक्षर कर देंगे।
