Bhopal News: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश: 12 युवतियां और 10 युवक पकड़े गए: सीपी संजय कुमार की टीम ने सीधे मारा छापा, थाने को नहीं लगी भनक
राजनीतिक क्रांति, भोपाल।
राजधानी भोपाल में पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पिंक स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर 10 युवतियों और 12 युवकों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि कार्रवाई की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर टीम ने सीधे सेंटर पर दबिश दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेंटर में 500 रुपए प्रवेश शुल्क लिया जाता था, जबकि युवतियों से अलग से सौदा किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पकड़ी गई युवतियों और युवकों से पूछताछ की जा रही है।
शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
शहर में पिछले कुछ समय से स्पा सेंटरों की संख्या बढ़ी है। जनसंवाद कार्यक्रमों में भी कुछ स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें पुलिस अधिकारियों तक पहुंची थीं। पिंक स्पा सेंटर की अनुमति, दस्तावेज, कर्मचारियों और वहां संचालित गतिविधियों की जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
