Bhopal News: गोविंदपुरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 15 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
1 min read

Bhopal News: गोविंदपुरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, 15 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम नरेला शंकरी में गुरुवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन, नगर निगम, उद्योग विभाग और पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल ने शासकीय भूमि पर अनधिकृत रूप से निर्मित 20 व्यावसायिक दुकानों और 2 आवासीय निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को पुनः शासन के आधिपत्य में लिया। कार्रवाई के दौरान लगभग एक हजार वर्गमीटर (10 हजार 760 वर्गफीट) बहुमूल्य शहरी व्यावसायिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। शासकीय गाइडलाइन दर के अनुसार भूमि का न्यूनतम मूल्य लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये है, जबकि इसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपये आंका गया है।