अस्पताल में आग, 9 नवजात बचाए गए
महाराष्ट्र। छत्रपति संभाजीनगर में आज एक प्राइवेट अस्पताल के एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट)) में आग लग गई। घटना के समय वार्ड में 9 नवजात भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया।
घटना शहर के जालना रोड इलाके में स्थित एशियन अस्पताल में हुई। अस्पताल चलाने वाले डॉ. शोएब हाशमी के मुताबिक, स्टाफ ने एसी यूनिट से धुआं निकलते देखा था। इसके बाद अस्पताल की टीम ने तुरंत भर्ती सभी 9 नवजातों को बाहर निकाल लिया। सभी नवजात सुरक्षित हैं।नवजातों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया
डॉक्टर के अनुसार कई नवजातों को उनके परिजनों की सहमति से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। अस्पताल की टीम ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अस्पताल की सफाई कर दी गई है और अब वहां सामान्य रूप से काम चल रहा है।
