MP News: हरतालिका तीज पर रातभर खुला रहेगा खजराना गणेश का दरबार
1 min read

MP News: हरतालिका तीज पर रातभर खुला रहेगा खजराना गणेश का दरबार

इंदौर. इस बार भी गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को सवा लाख मोदकों का भोग लगाया जाएगा। गणेशोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन के साथ होगा। कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा और निगम कमिश्नर एवं मंदिर के प्रशासक क्षितिज सिंघल ध्वजा पूजन करेंगे।

सवा लाख मोदक बनाने का काम भी जल्द मंदिर परिसर में शुरू होगा। गणेशोत्सव के दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त भगवान गणेश के दर्शन और आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंचते हैं। गणेशोत्सव से एक दिन पहले हरतालिका तीज को लेकर भी मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार 13 सितंबर को हरतालिका तीज पर मंदिर रातभर भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहेगा। यानी मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा।