8 घंटे के अंदर 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक एक बार फिर चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर सहित पूरे 17 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश के साथ तूफान और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
भारतीय मौसम विभाग यानी की आईएमडी ने एक डराने वाली चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के मुताबिक आज अगले 8 घंटे के अंदर दिल्ली सहित पूरे 17 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। ऐसे हालातों के बीच 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इस आंधी से किसानों के साथ-साथ आम जन को भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए लोगों से सचेत और घरों में रहने की अपील की गई है।
तेज हवाओं को देखते हुए ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे समुद्री इलाकों में मछुआरों को तूफान के दौरान समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के बीच लैंडस्लाइड का खतरा है। इसलिए राज्य के लोगों और पर्यटन के लिए ऐसे राज्यों में जाने वाले लोगों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।
