121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास सुविधा शुरू: अब ‘RajmargYatra’ ऐप से ऑनलाइन बनेगा मासिक पास
नई दिल्ली।
केन्द्र सरकार के डिजिटल इंडिया विजन और जीवन सुगम बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजाों पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा आरंभ कर दी है। ऑनलाइन लोकल पास व्यवस्था से सफर करने वाले व्यक्ति राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप द्वारा मासिक लोकल पास ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, जिससे टोल प्लाजा पर जाने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इस पहल का उद्देश्य टोल प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा सुगम और जन-केंद्रित बनाना है।
पहला डिजिटल लोकल पास जुलाई 2026 में दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर आरंभ किया गया था। इसकी सफल शुरुआत के बाद, अब यह सुविधादेश भर के 120 से अधिक टोल प्लाजा पर विस्तारित कर ली गई है। आगामी महीनों में इसे देश भर के अन्य टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा।
