अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के अंत में अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।
यह कार्यक्रम संगठन के शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है। भागवत 29 अगस्त को न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ (सार्वभौमिक एकता समारोह) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
भागवत इससे पहले 2018 में शिकागो में विश्व हिंदू कांग्रेस में शामिल होने अमेरिका गए थे।
