नई दिल्ली
संसद के मानसून सत्र में आज विदेशी चंदे से जुड़े एफसीआरए(फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन) संशोधन बिल पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह इस पर जवाब दे सकते हैं। विपक्ष उनकी गैरमौजूदगी पर लगातार सवाल उठा रहा है। वहीं, नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के आसार हैं।
