Bhopal News: आवासीय में कमर्शियल गतिविधियाँ: टैटू शॉप को बंद करने पहुंचा अमला; बीजेपी पार्षद पति की झड़प
1 min read

Bhopal News: आवासीय में कमर्शियल गतिविधियाँ: टैटू शॉप को बंद करने पहुंचा अमला; बीजेपी पार्षद पति की झड़प

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम भोपाल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम के सहायक यंत्री (एई) निशांत तिवारी और नगर निगम की टीम ने आवासीय क्षेत्र में नियमों के विपरीत संचालित ‘आई लव टैटू (स्किन मशीन टैटू सेंटर)’ को सील कर दिया। जांच में पाया गया कि केंद्र आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहा था।
कार्रवाई के दौरान पार्षद पति रामबाबू पाटीदार की नगर निगम अधिकारियों से बहस भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए निगम अधिकारियों से तीखी नोकझोंक की
यह भी बताया जा रहा है कि उनके द्वारा कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। हालांकि, नगर निगम की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई पूरी करते हुए टैटू सेंटर को सील कर दिया।