सीजेपी की प्रेस वार्ता: आशुतोष बोले- देश में आपातकाल से भी बदतर हालात
नई दिल्ली. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता की। सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा कि केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। सीईसी ज्ञानेश कुमार भाजपा को जिताने का काम कर रहे हैं। कल फ्लाइट से हम लोगों को किडनैप किया गया। दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। उन्होंने कहा कि एक बात जरूर साफ हो चुकी है, जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वह लड़ाई नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने खिलाफ बना ली है। मोदी ने यह साफ कर दिया है कि वह कुछ भी कर के ज्ञानेश कुमार को बचाएंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि राजा की जान तोते में है। चुनाव आयोग पूरी तरह मोदी-शाह के आदेश पर काम कर रहा है। ज्ञानेश कुमार सिर्फ भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं।
