Bhopal News: ‘नेता प्रतिपक्ष’ को पद से इस्तीफा देना चाहिए, कांग्रेस अपने ‘राजकुमार’ को समझाए: मुख्यमंत्री यादव
1 min read

Bhopal News: ‘नेता प्रतिपक्ष’ को पद से इस्तीफा देना चाहिए, कांग्रेस अपने ‘राजकुमार’ को समझाए: मुख्यमंत्री यादव

भोपाल. मध्यप्रदेश में एसआईआर को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी से अपना कुनबा नहीं संभल रहा है। वे अपने साथ खड़े लोगों की गिरेबान में हाथ डालते-डालते उनकी गर्दन दबाने में लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपना गठबंधन और संगठन संभालना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी का भी जिक्र किया।