MP News: दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, एफआईआर के बाद गिरफ्तार
1 min read

MP News: दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, एफआईआर के बाद गिरफ्तार

इंदौर. खजराना पुलिस ने तीन तलाक और मारपीट के मामले में आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पत्नी अमरीन को छोड़कर डेढ़ साल से दूसरी महिला के साथ रहने और विरोध करने पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दंपती की दो बेटियां हैं। पीड़िता ने पति से बेटियों का खर्च उठाने और उन्हें साथ रखने की बात कही थी, जिसके बाद विवाद हुआ और आरोपी ने कथित रूप से मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक का सूचना पत्र भी भेजा था।​