MP News: मंत्री कुशवाह ने लव-कुश जन्मोत्सव की शोभायात्रा में लिया भाग; बाल स्वरूपों को 5,100-5,100 देने की घोषणा
राजनीतिक क्रांति, भोपाल
मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को अशोकनगर जिले की तहसील नई सराय में कुशवाहा समाज संगठन समिति, नई सराय द्वारा आयोजित लव-कुश जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर मंत्री कुशवाह ने भगवान श्रीराम के पुत्रों लव एवं कुश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
लव-कुश एवं सीता जी के स्वरूप में सजे बालकों से प्रसन्न होकर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रत्येक बालक को 5100-5100 रुपये की राशि देने की घोषणा की।
