MP New: मुख्यमंत्री यादव आज अहमदाबाद में करेंगे उद्योगपतियों से चर्चा
1 min read

MP New: मुख्यमंत्री यादव आज अहमदाबाद में करेंगे उद्योगपतियों से चर्चा

भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज  अहमदाबाद में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस निवेश संवाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों और निवेशकों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, अनुकूल निवेश वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी जाएगी। अहमदाबाद रोड शो का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत के साथ मध्यप्रदेश के निवेश संबंधों को और मजबूत करते हुए प्रदेश में नए निवेश प्रस्तावों को गति देना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद प्रवास के दौरान प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। वे उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उद्योग की स्थापना के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा निवेशकों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग पर सीधे चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली इन बैठकों में निवेशकों की आवश्यकताओं और उनके प्रस्तावित निवेश को प्रदेश में धरातल पर उतारने की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा होगी।