शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 350 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी-50 24,400 अंक से नीचे आ गया।
सुबह 10:35 बजे सेंसेक्स 249.24 अंक यानी 0.32% की गिरावट के साथ 77,905.01 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 77 अंक यानी 0.31% टूटकर 24,394.70 अंक पर पहुंच गया।
रुपया डॉलर के मुकाबले 95.40 पर लगभग सपाट खुला। पिछले सत्र में रुपया 95.4350 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ खुले। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट रही। भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडिगो भी दबाव में रहे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, ट्रेंट, टाटा स्टील, एनटीपीसी और इटरनल के शेयरों में तेजी रही।
