मध्य प्रदेश: विधानसभा का पांच दिनी मानसून सत्र कल से
मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यूसीसी समेत कई अहम विधेयकों पर चर्चा होगी, जबकि कांग्रेस कानून-व्यवस्था, ओबीसी आरक्षण, बेरोजगारी और केन-बेतवा परियोजना जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 24 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। एक ओर मोहन सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पेश करेगी, वहीं कांग्रेस कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, ओबीसी आरक्षण, बिजली संकट और केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। रविवार को जगदीशपुर में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी के मसौदे समेत कई विधेयकों को मंजूरी दी गई। अब इन्हें विधानसभा में पेश किया जाएगा।
