अमेरिकी सीनेट में रूस पर प्रतिबंध वाला बिल पास: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रावधान
अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को रूस पर प्रतिबंध से जुड़े बिल को 86-11 वोट से मंजूरी दे दी। बिल का नाम बदलकर ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ किया गया है।
बिल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूसी तेल और गैस के शीर्ष पांच आयातक देशों से आने वाले सामान पर 1 तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने का प्रावधान है। इनमें भारत और चीन भी शामिल हैं।
इसका उद्देश्य रूस की पेट्रोलियम उत्पादों से होने वाली आय कम करना और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए मॉस्को पर दबाव बढ़ाना बताया गया है। रूस के शीर्ष पांच ऊर्जा खरीदारों में चीन, भारत, अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया शामिल हैं।
