रविवार रात कलेक्ट्रेट के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।