Bhopal News: केबल स्टे ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, मौत
तलैया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 22 वर्षीय युवक ने केबल स्टे ब्रिज से छलांग लगा दी। घटना के बाद गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर युवक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान अहद अली पिता बबलू अली निवासी काली जी का मंदिर चटाईपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अहद अली चाय की होटल संचालित करता था। वह होटल से बिना बताए निकला और कमलापति की प्रतिमा के पास स्थित केबल स्टे ब्रिज पर पहुंचा। यहां से उसने नीचे छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किया गया।
बुधवार सुबह परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तलैया पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
