17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज: एक माह से खाली है मध्यप्रदेश भाजपा में मीडिया प्रभारी का पद
1 min read

17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज: एक माह से खाली है मध्यप्रदेश भाजपा में मीडिया प्रभारी का पद

भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा में आशीष ऊषा अग्रवाल के बाद करीब एक माह से मीडिया प्रभारी का पद रिक्त है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी पंद्रह या सोलह सितम्बर तक नए प्रदेश मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा कर सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज भोपाल में मौजूद हैं। नेताओं के बीच लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है।