MP News: अवैध कॉलोनी में बन रहे चार भवनों पर निगम की कार्रवाई, बुलडोजर से किया ध्वस्त
1 min read

MP News: अवैध कॉलोनी में बन रहे चार भवनों पर निगम की कार्रवाई, बुलडोजर से किया ध्वस्त

इंदौर। शहर में अवैध कॉलोनी विकास और नियमों के विपरीत हो रहे निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को कार्रवाई की। जोन क्रमांक 21 के वार्ड क्रमांक 79 स्थित अहीरखेड़ी में खाली मैदान पर बिना वैधानिक अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन चार भवनों को निगम की रिमूवल टीम ने जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया।

निगम अधिकारियों के अनुसार, करीब 5 हजार वर्गफीट क्षेत्र में चार अलग-अलग भवनों का निर्माण किया जा रहा था। कॉलोनी सेल की सहायक यंत्री टीना सिसोदिया और भवन अधिकारी प्रभात तिवारी की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

निगम ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने और नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।