MP News: सिकल सेल जागरूकता के लिए चला एक कदम बैतूल: एम्स के 16 डॉक्टरों ने की सैकड़ों की जांच: खंडेलवाल ने रक्त क्रांति मशाल थामकर शुरू की जागरूकता रैली, 70 संस्थाओं को मिला ‘रक्त क्रांति सम्मान 
1 min read

MP News: सिकल सेल जागरूकता के लिए चला एक कदम बैतूल: एम्स के 16 डॉक्टरों ने की सैकड़ों की जांच: खंडेलवाल ने रक्त क्रांति मशाल थामकर शुरू की जागरूकता रैली, 70 संस्थाओं को मिला ‘रक्त क्रांति सम्मान 

बैतूल। मां शारदा सहायता समिति बैतूल, आशा कल्प फाउंडेशन भोपाल एवं ताप्ती आनंद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय सिकल सेल जांच एवं परामर्श शिविर तथा सिकल सेल रक्त क्रांति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रक्त क्रांति की मशाल थामकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर खंडेलवाल ने कहा कि मां शारदा सहायता समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम अनूठे और प्रेरणादायी होते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं अध्यक्ष अतीत पवार, सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. रानू वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कस्तूरी बाग में आयोजित सम्मान समारोह में 70 से अधिक सामाजिक संस्थाओं को ‘रक्त क्रांति सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। वहीं 60 से अधिक व्यक्तिगत रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
16 डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों की सिकल सेल जांच
कार्यक्रम में एम्स के डॉ. गौरव ढींगरा, डॉ. संदेश दुबे, मध्यप्रदेश थैलेसीमिया जनजागरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास शुक्ला, पूर्णायु फाउंडेशन, डॉ. सुमित मदरेले, डॉ. सुजाता सिंह, पराग सागर एवं रवि के मार्गदर्शन में 16 डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की सिकल सेल जांच कर परामर्श दिया। वहीं सिकल सेल बीमारी को लेकर आयोजित कार्यशाला में करीब 700 लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान सिकल सेल से पीड़ित मासूम बच्चों और उनके परिजनों ने अपनी आपबीती साझा की। बच्चों की पीड़ा सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
30 शिक्षकों को मिला शिक्षक गौरव सम्मान
कार्यक्रम में जेएच कॉलेज के प्रोफेसर सातनकर, गणेश मालवीय, प्रीतम सिंह मरकाम, पंजाबराव गायकवाड़, सुनील पंडाग्रे सहित पीएससी की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले 30 शिक्षकों को ‘शिक्षक गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में समाजसेवी निर्मला यादव एवं सुनील पाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।