Bhopal News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर दिवाली मिलन समारोह: मुख्यमंत्री सहित मंत्री-विधायक हुए शामिल
राजनीतिक क्रांति, भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर सोमवार को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार बंधुओं से मुलाकात की और उनके साथ भोज किया। वहीं, रात्रि में आयोजित मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। सभी ने आपसी मेल-मिलाप के बीच दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और साथ में समय बिताया।
