MP News: डीजीपी मकवाणा की विदाई परेड स्थगित: एक्सटेंशन की अटकलें तेज
1 min read

MP News: डीजीपी मकवाणा की विदाई परेड स्थगित: एक्सटेंशन की अटकलें तेज

भोपाल. मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा को कार्यकाल में एक्सटेंशन मिलने की संभावना के बीच 30 नवंबर को प्रस्तावित विदाई परेड अचानक स्थगित कर दी गई है. इससे डीजीपी के कार्यकाल में विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं.

मकवाणा का निर्धारित कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इससे पहले उनके कार्यकाल में तीन माह का विस्तार देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की चर्चा है. विदाई परेड स्थगित होने को इसी संभावित फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है.

हालांकि, कार्यकाल विस्तार को लेकर केंद्र सरकार की औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल विदाई परेड स्थगित किए जाने से पुलिस महकमे में डीजीपी के एक्सटेंशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.