MP News: चूना भट्ठों की चिमनियों से निकल रहा जहरीला धुआं
मैहर. मध्य प्रदेश के मैहर जिले के झुकेही क्षेत्र में संचालित चूना और छूही भट्ठों से निकलने वाला धुआं, धूल और हानिकारक गैसें पर्यावरण के साथ आमजन के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। क्षेत्र में भट्ठों की चिमनियां लगातार धुआं उगल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की निगरानी और कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रदूषण के कारण आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं।
