अस्पताल में वेंटिलेटर फटने से लगी आग, 3 नवजात की मौत
1 min read

अस्पताल में वेंटिलेटर फटने से लगी आग, 3 नवजात की मौत

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के अमरावती स्थित एक महिला अस्पताल में वेंटिलेटर फटने से आग लगने के कारण तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस हादसे में 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र के अमरावती अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक वेंटिलेटर फटने से आग लग गई।

बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान वार्ड में कुल 39 नवजात मौजूद थे। बाकी बच्चों को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने और धुएं के कारण गंभीर रूप से प्रभावित छह शिशुओं को तुरंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।