MP News: सीएनजी महंगी, भोपाल में 1.50 रुपए की बढ़ोतरी
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार रक्षाबंधन से पहले सीएनजी की कीमतों ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। भोपाल में थिंक गैस ने अपने दाम 1.50 रुपए बढ़ाकर 97.50 रुपए प्रति किलो कर दिए हैं। इससे पहले अवंतिका और गेल जैसे अन्य प्रमुख सप्लाईर्स ने भी अपने दाम बढ़ाए थे, जिससे अन्य क्षेत्रों में भी सीएनजी के दाम 97 रुपए प्रति किलो से अधिक हो चुके हैं। इस वृद्धि ने त्योहार के समय में आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
बता दें कि पिछले छ: महीनों में सीएनजी के दाम में लगभग 10 रुपए प्रति किलो की वृद्धि देखी गई है। जून के अंत में यह दर 94.55 रुपए प्रति किलो थी, जो अब सीधे 97.50 रुपए पहुंच गई है। मध्य प्रदेश में थिंक, गेल और अवंतिका जैसी 3 कंपनियां सीएनजी का सप्लाई करती हैं। यह कंपनियाँ भोपाल, राजगढ़ और शिवपुरी जिलों में प्रमुखता से कार्य कर रही हैं।
