चार माह से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुजुर्गों को हो रही परेशानी:नगर निगम के चक्कर लगा रहे हितग्राही, जिला कोषालय में बजट नहीं होने की बात सामने आई
1 min read

चार माह से नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुजुर्गों को हो रही परेशानी:नगर निगम के चक्कर लगा रहे हितग्राही, जिला कोषालय में बजट नहीं होने की बात सामने आई

राज्य सरकार द्वारा ऐसे बीपीएल धारक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, बुजुर्गों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 600 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है। यह राशि जरूरतमंदों के लिए जीवन-यापन में सहारा बनती है, लेकिन भोपाल में फरवरी माह से पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने से हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि पेंशन की राशि नगर निगम की स्वीकृति के बाद जिला कोषालय के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। इस बार जिला कोषालय में बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान अटका हुआ है।

शाहपुरा निवासी बुजुर्ग हरि मित्रा ने बताया कि वे आरके छोटा-सा सांची पार्लर संचालित कर अपना और पत्नी का गुजारा करते हैं। दोनों पति-पत्नी शुगर के मरीज हैं। उन्होंने बताया कि पेंशन की राशि से हर माह गैस सहित कुछ जरूरी खर्च निकल जाते थे, लेकिन चार माह से राशि नहीं आने के कारण आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। पेंशनधारी लगातार नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें भुगतान की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *