जनहित के कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एडीएम सुमित पांडे
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपर जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) सुमित पांडे ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे तथा सभी विभाग समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा के दौरान एडीएम श्री पांडे ने लंबित एवं अनटेंडेड शिकायतों पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती गई है उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त उन आवेदनों की भी समीक्षा की, जिन्हें त्वरित निराकरण के लिए चिन्हित किया गया था। अ
