Bhopal News: मानसरोवर समूह के संस्थापक स्व. कमलाकांत तिवारी की स्मृति में कल से 7 दिवसीय आयोजन: मैथली ठाकुर, प्रदीप मिश्रा और अनूप जलोटा करेंगे समारोह में शिरकत
1 min read

Bhopal News: मानसरोवर समूह के संस्थापक स्व. कमलाकांत तिवारी की स्मृति में कल से 7 दिवसीय आयोजन: मैथली ठाकुर, प्रदीप मिश्रा और अनूप जलोटा करेंगे समारोह में शिरकत

भोपाल। मानसरोवर समूह के संस्थापक ब्रह्मलीन कमलाकांत तिवारी की स्मृति में 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक मानसरोवर डेंटल कॉलेज परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत मानसरोवर कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ कल दोपहर 1 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद शाम 4 से 7 बजे तक कथावाचन होगा। सुप्रसिद्ध कथाव्यास पुण्डरीक गोस्वामी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजन में 28 नवंबर को ध्रुव चरित्र, 29 नवंबर को प्रह्लाद चरित्र, 30 नवंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 1 दिसंबर को गोवर्धन पूजा और 2 दिसंबर को रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन होगा। 3 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कथा विश्राम और इसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा।
कथा के दौरान 28 नवंबर को पद्मश्री अनूप जलोटा, 29 नवंबर को ध्रुव एवं स्वर्ण श्री तथा 1 दिसंबर को वृंदावन का प्रसिद्ध माधवाज रॉक बैंड भक्तिमय प्रस्तुतियां देगा। आयोजन में मैथिली ठाकुर, जया किशोरी, प्रदीप मिश्रा और बृज बिहारी सरकार सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की भी जानकारी दी गई है।