Bhopal News: एलएनसीटी विश्वविद्यालय में हरियाली की पहल: पौधारोपण कर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
Bhopal.
पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल के नेचर क्लब (प्रकृति) द्वारा गायत्री परिवार, भोपाल के सहयोग एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में वृक्ष गंगा अभियान–“तरु पुत्र तरु मित्र योजना” के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय परिसर स्थित डेंटल कॉलेज के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रबंधन, कुलपति, निदेशक, रजिस्ट्रार, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। गायत्री परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए 50–60 पौधों में से लगभग 15 पौधों का रोपण वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रबंधन द्वारा किया गया, जबकि शेष पौधे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वितरित किए गए, जिन्हें उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
यह अभियान लाइफ मिशन एवं एसडीजी-13 के अनुरूप आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
