BHOPAL NEWS: नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘गजब रात’ में दिखा भोपाल का मानसरोवर हॉस्पिटल
भोपाल। बॉलीवुड निर्देशक नीरज पांडे की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गजब रात’ में भोपाल के मानसरोवर मेडिकल कॉलेज और एमजीयू हॉस्पिटल के कई दृश्य फिल्माए गए हैं। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं। फिल्म की 50 फीसदी से अधिक शूटिंग मानसरोवर मेडिकल कॉलेज और एमजीयू हॉस्पिटल परिसर में हुई है।
फिल्म में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, कॉरिडोर, ऑपरेशन थिएटर, पेशेंट वार्ड, फार्मेसी, पैरामेडिकल लैब, रिसेप्शन और गार्डन सहित विभिन्न स्थानों पर कई दृश्य फिल्माए गए हैं। एक्शन और इन्वेस्टिगेशन पर आधारित फिल्म में अस्पताल के गलियारों में सस्पेंस से भरे दृश्य देखने को मिलते हैं।
मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंजीनियर गौरव तिवारी ने बताया कि फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य एमजीयू हॉस्पिटल और मानसरोवर मेडिकल कॉलेज परिसर में शूट किए गए हैं। इससे संस्थान से जुड़े विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह है।
