Bhopal News: भरत यादव ने जनसंपर्क विभाग के सचिव का संभाला कार्यभार
भोपाल । भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भरत यादव ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय, वल्लभ भवन में जनसंपर्क विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उप सचिव कैलाश बुन्देला ने सचिव भरत यादव का स्वागत किया। नवागत सचिव यादव ने विभागीय कार्यों की जानकारी भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। विभाग के कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
