Indore News: 35 से ज्यादा केस का लिस्टेड गुंडा पकड़ाया; अवैध कब्जे खाली करने के बदले बड़ी रकम की मांग
1 min read

Indore News: 35 से ज्यादा केस का लिस्टेड गुंडा पकड़ाया; अवैध कब्जे खाली करने के बदले बड़ी रकम की मांग

इंदौर। जिले के राधिका कुंज में खाली प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर अवैध कब्जे, रंगदारी और मारपीट समेत 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुख्तियार पर साल 2018 में एक नाबालिग को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और टॉयलेट सीट चटवाने का भी आरोप लगा था। उस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। आरोपी को रविवार को गिफ्तार किया गया है।
इंदौर के क्राइम ब्रांच अधिकारी  ने बताया कि मुख्तियार खान एलआईजी क्षेत्र का निवासी है। उसने राधिका कुंज कॉलोनी के खाली प्लॉटों पर कथित तौर पर कब्जा कर वहां टीन शेड और दुकानें बना ली थीं। इनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। प्लॉट मालिकों ने जब अपनी जमीन खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उनसे बड़ी रकम की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी। आज टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।